Akbar birbal ki kahani राज्य में कौए कितने हैं

Deep
0

 अकबर - बीरबल - राज्य में कौए कितने हैं  | Akbar birbal ki kahani  | akbar birbal stories

एक दिन अकबर अपने मत्रीं बीरबल के साथ अपने महल के बाग में घूम रहे थे | अकबर बागों में उडते कौओं को देखकर कुछ सोचने लगे और बीरबल से पूछा, “क्यों बीरबल, हमारे राज्य में कितने कौए होंगे”?

बीरबल ने कुछ देर अंगुलियों पर कुछ हिसाब लगाया और बोले,”हुज़ूर, हमारे राज्य में कुल मिलाकर 95,463 कौए हैं”

akbar birbal stories

"तुम इतना विश्वास से कैसे कह सकते हो?"

हुज़ूर, “आप खुद गिन लीजिए", बीरबल बोले

अकबर को कुछ इसी प्रकार के जवाब का अंदेशा था।

उन्होंने ने पूछा, ”बीरबल, यदि इससे कम हुए तो”?

"तो इसका मतलब है कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने दूसरे राज्यों में गये हैं"

"और यदि ज्यादा हुए तो?"

Read more story :- Lalch ka fal 

"तो इसका मतलब यह हैं हु़जूर कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने हमारे राज्य में आये हैं", बीरबल ने मुस्कुरा कर जवाब दिया।

अकबर एक बार फिर मुस्कुरा कर रह गये।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)